किसी भी काम को आसान बनाने के लिए उसकी जानकारी प्राप्त करनी होती है, इसलिए उस काम को तब तक न करें जब तक पूरी जानकारी हासिल न हो जाए।

गरीबी एक बंधन है इससे निकलने का रास्ता संघर्ष है जिसने गरीबी को चुनौती समझ कर संघर्ष किया वो उस बंधन से जरुर मुक्त होगा, क्यूंकि इंसान अपने साहस के दम पर सब कुछ कर सकता है।

जितना बड़ा लक्ष्य होगा आप को उतना ही साधारण रहना पड़ेगा, क्यूंकि विशिष्टता आप के लक्ष्य का अंतिम पड़ाव होता है।

ईर्ष्या आप के लक्ष्य को कमज़ोर कर सकता है, इसलिए खुश हो कर अपना काम करें अवश्य सफलता मिलेगी।

जब तक ज्ञान न हो आप एक अच्छे अर्जक नहीं बन सकते हैं, क्यूंकि इंसान की योग्यता बढ़ाने में ज्ञान का बहुत बड़ा योगदान है।

दौलत एक ऐसा भंडार है जो इंसान के यापन का तरीका सुखदायक बना देता है, इसलिए पैसे कमाओ तो कमाने के तरीके में संशोधन करते रहो इससे दौलत की चाह बढ़ेगी।

साहस का अर्थ चुनौतियों को स्वीकार करके उसका हल तलाश करना है न कि अहंकार करना है, इसलिए दौलत का सम्मान करो ताकि कोई इसका गलत फायदा न उठा सकें।

दुनिया में इंसान के जन्म का कर्ज़ तब उतरता है जब वह कमा कर अपने परिवार को बेहतरीन सुख देता है, इसलिए पैसा कमाओ अपना दैनिक-जीवन खुशहाल बनाओ।

जब इंसान को धोखा पड़ता है तो उसे एक अलग मंच प्राप्त करने का अवसर मिलता है, इसलिए किसी भी इंसान में कमी मत तलाश करो बल्कि उसकी खूबियों पर ध्यान दो।

Design a site like this with WordPress.com
Get started