अकेला इंसान कुछ नहीं कर सकता है वह जबरन अपराध कर सकता है, इसलिए संगठित हो कर कोई भी काम सुचारु रुप से चलाएं, तरक्की की राह आसान होगा।

जो जिम्मेदारी का मोर्चा संभाल सकते हैं वो सही दिशा में नेतृत्व भी कर सकते हैं, इसलिए लोगों से परिचित होते रहो आप की लगन लोगों को आकर्षित करेगा।

जीवन में इंसान को हताश नहीं होना चाहिए, क्यूंकि निराशा इंसान को उनके लक्ष्य तक कभी नहीं पहुंचने देगा, इसलिए धैर्य रखो किताबों से मार्ग-दर्शन लो साहस का बल मिलेगा।

यह दुनिया किसी के अनुकूल नहीं है, संभावना की दृष्टि से इसे अपने अनुकूल बनाना पड़ता है, क्यूंकि व्यापार भरोसे पर चलता है।

लोग क्या कहते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप को आप से बेहतर कोई नहीं जानता है। अपना निर्णय खुद करें तथा संकल्पों पर पूरी लगन से काम करें। आप को कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है।

आप क्या हैं आप की मानसिकता बताता है। अगर आप की मानसिकता सबसे अमीर बनने की है तो स्थिति एक दिन आप की मानसिकता ज़ाहिर कर देगा।

अगर आप में अमीर बनने की सलाहियत है तो आप को उस मकाम पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है, आप को अपने क्रियाकलाप पर ध्यान देने की जरुरत है, एक दिन समय आप को खुद-ब-खुद अवसर प्रदान कर देगा।

इंसान सीखने की कला विकसित करके बहुत कुछ हासिल कर सकता है, क्यूंकि सीखने से बेहतर मंच कुछ भी नहीं है।

पैसा सब कुछ नहीं कर सकता है लेकिन सब कुछ करने के लिए पैसों की जरुरत पड़ती है, क्यूंकि पैसा वो कर सकता है जो आप चाहते हैं।

जीवन में कभी स्थिरता नहीं आता है, इसलिए पैसा कमा कर अपने परिवार के लिए समर्थ बनो परिवार का आशीर्वाद खुशी प्रदान करेगा।

Design a site like this with WordPress.com
Get started