आप के पास कला होने पर ही सहानुभूति का दृश्य देखने को मिलता है, सहानुभूति किसी भी कला के प्रचार हेतू उत्तरदायी है।
लोग मुफ़्त की तरफ़ बहुत जल्दी आकर्षित होते हैं यह एक अचरज की बात है जबकि उसकी अवधि कम होती है मगर कीमती वस्तु गुणवत्ता देती है जो टिकाऊ होता है।
पैसे की जरुरत हो तो किसी के सामने हाथ मत फैलाना अपने खून का कर्ज़ अदा करने हेतू शरीर को गति में लाना, क्यूंकि लोग तुझे हकीर समझ कर व्यक्तित्व की छवि बिगाड़ देंगे।
ज़िंदगी सिर्फ एक शरीर की बनावट है इसे रुपवान बनाना पड़ता है, प्रतिभा द्वारा आप को स्वयं पर निर्भर होने का साधन मिलता है।
जॉब करके आप सिर्फ़ एक परिवार चला सकते हैं लेकिन एक कुशल व्यापार करके आप देश के साथ अपनी तरक्की की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं।
मेहनत से कमाए हुए रुपया पर आप का हक़ है उसे हासिल करना आप का दायित्व है, उस रुपए को खाने से इच्छाएं बड़ी हो जाती हैं।
घमंड रहने की चीज़ नहीं है अगर नदी में ऊफान आ जाए तो उसका समंदर में गिरना तय है समंदर की लहर खामोश होती है।
विद्युत धारा में आवेश का प्रवाह तेज़ हो जाने पर विभवांतर बढ़ जाता है, यदि इंसान अपने व्यवहार में चमक लाए तो व्यापार शिखर पर पहुंच जाएगा।